Friday, 8 May 2020

###थोड़ी- थोड़ी जैसी मां###

उसने जैसे ही घर की दहलीज़ पार की मां रोने लगी! मां का आशीष ले आगे बढ़ा लेकिन बंधी डोर गौशाला की गाय की तरह जब तक खूंटे से बंधी रही उसने अपने को दुआआें के हिसार में महफूज पाया! लेकिन जब पतंग आसमान छूने लगी तो उत्साह भी बढ़ने लगा अचानक से ताली बजाते बजाते पतंग की डोर ढीली पढ़ने लगी मां को शिकन महसूस हुई लेकिन बसर की खातिर उसने अपनी नब्ज की टोह तक न दी!एक दिन आसमान में रंग बिरंगी पतंगों के साये से बेखबर अचानक से वो डोर के जाल में अपनी डोर भुला बैठी! दहलीज पार करने वाले कोअब कोई तरकीब न आती कि डोर का सिरा फिर से जोड़ पाता! लिहाजा आसमान में हर रंग में वो थोड़ी थोड़ी  मां तलाशता रहता है!

वो साथी थी
फिर दोस्त हुई
फिर थोड़ी थोड़ी सकुचाई
मैं देख बलायें सौ उसकी
जो पलक नज़र में छा जाती
वो कैसे-कैसे सिखलाती
जीवन के सुर सा गाती वो
उसके मन में है प्रीत जमा
थोड़ा सा मुझ पर बरसाती
वो अम्मा है गुंइयां जैसी
बातों बातों में बतलाती
गहवारा उसका आयत की तरह
है उसकी जितनी काया
उतनी छाया जैसी मां
मन मेरा चहक उठा
जब पाया उसमें थोड़ी -थोड़ी मां


मिज़ाज
मां दिवस पर

6 comments:

  1. Bahot hi nazuk khayal... respect for you 💚💚

    ReplyDelete
    Replies
    1. Rishtey najuk khyal rakte Hain anubandh (contract) Nahi.
      Regards

      Delete
  2. वो अम्मा है गुइंयां जैसी.....ज़िंदाबाद गुरुदेव

    ReplyDelete
    Replies
    1. जिंदगी आबाद जिंदाबाद

      Delete
  3. साहित्यकार कवि सन्यासी और एक कलाकार में कोई अंतर नहीं होता क्योंकि वे सभी अपनी-अपनी विधा से सत्य/ईश्वर का साक्षात्कार करते हैं |🌹🌹🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. यही सार है यही सत्य है

      Delete

####ईदी####

####ईदी#### उस देसी आम के बगीचे में हर दरख़्त का अपना नाम था ये नाम उसे उस में लगने वाले फल के रंग रोगन और आकार के कारण मिला करता था। ...