####गुलअफशा in lockdown 4.0###
महीनों की गर्द जमा बैरिकेडिंग के पार जब टोह लेने की कोई वाजिब वजह ना मिली तो रहमत अली ने खुद की टोह लेनी शुरू की और जब दसवीं के बस्ते की चटखनी खुली रह गई जिसमें गणित की बरहम प्रमेय के अलावा न्यूटन के खिंचाव के नियम के तफ्सील सबक थे। ज़र जमीन के लिए लड़े गए युद्धों का वर्णन था और सड़क पर बाई ओर चलने का कायदा भी था। इन सब के दरमियां भी कुछ था जिसके मजमूंन का सबूत किसी किताब के स्याह पन्नों के बीच हौले हौले रिसता रहता। रहमत इस खत को कई बार गुलअफशा को देने की कोशिश की पहले एक खत फिर दूसरा खत फिर तीसरा खत और फिर कई खत लिख डाले जो रहमत ने दुनिया भर की नजर से बचा के हाथ की कोहनी से ढक कर लिखे थे और गुलअफशा को नजर किए थे। इन खतों में नौउमरी की कितनी सारी बातें कैद ए नक्श थीं जिन्हें क़ैद ए हयात की रिहाई मनसूब ना हुई। यह तो पता करना बमुश्किल है कि किसके हाथ तंग थे जो न खत दे सके और न खत ले सके। कितना चाहेजाना फूट पड़ता था उन खतों में।
कोई नहीं जानता कि कैसे उन खतों को उम्र गुजरने पर पहुंचने जैसा मुकाम कैसे हासिल होता है।
पीठ पर लदे बस्ते को उतारकर रखा है तो एक एक लफ्ज़ की रूमानियत एकदम ताजा है। वास्तव में कितना पुख्ता होता है यह सबक कि जब तक रहमत और गुलअफशा रहेंगे खतों का कारोबार चलता रहेगा। बिना कासिद के पहुंचे खतों का जवाब आपको ता उम्र मिलता रहेगा। बशर्ते आप अपने आयत में गुलअफशा की मुश्क ना़फा ढूंढ पाएं।

Behad umda kalaam... Bachpan se lekar umr guzarne tak k jabaton ki jadugari
ReplyDeleteजी सादर
Deleteवर्तमान अस्थिर परिवेश में जहां मन अशांत है वही आप के कलाम नें मन को गहराईयों तक छु कर थोड़ा ठहरने वा थकान मिटाने का अवसर प्रदान किया|
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteज़िन्दाबाद
ReplyDeletezindabad
Delete