Thursday, 30 April 2020
Wednesday, 29 April 2020
Gaanv ka Rashta
एक गांव पेड़ की ओट में रह गया
कुछ जबाबों के घेरे में
एक सबाल सा रह गया!
मेरी आँखों में कुछ तो था
जिसे भांपता रह गया
तार बिजली से लंबी थी खाहिश मगर
मैं किसी मुश्क ना़फा की तरह
दौड़ता रह गया!
एक सफ़र पर चले मुककमल जहां के लिये
मेरे गांव का नाम सरकारी इमारत रह गया!
मैंने पूछा अपने अहद से अपना मिज़ाज
किसी कच्ची मिट्टी का घडा़ रह गया!
हर हाथ को मुमकिन न था
मदावा ए रोजगार
मैं शहर भर जिसे ताकता रह गया!
कभी देखी है?
किसी रेलगाड़ी की खिड़की से दुनिया
साथ साथ चलने का गुमां रह गया!
मिज़ाज
Friday, 24 April 2020
Wednesday, 22 April 2020
दरीचा
बस दो शक्लें आलम के
एक आयतनुमा दरीचें में
अपनी बात सुनी भी हमने
अपनी बात सुनाई भी
उमस भरे जब दिन बे-दिन हों
जब हर हरकत बेमानी हो
दो धड़कन के बीच में क्या है
कुछ ऐसी बात बताई भी
नावाकिफ़ इस शहर में मिज़ाज
जब
मन घुट-घुट कर रिसता हो
बीते दिन और दशकों से
तब
पसीने से तन भीगता हो
चारों ओर के अंधियारे से
बस इक मशाल जलाई भी
माज़ी तो माज़ी है
उसका सफ़र
ही हासिल है
एक पुराने दरख़्त को हमने
जाके कुछ बतलाई भी
दिल जब जाने पीर पराई
ये सौदा है सौदाई भी
मिज़ाज
एक आयतनुमा दरीचें में
अपनी बात सुनी भी हमने
अपनी बात सुनाई भी
उमस भरे जब दिन बे-दिन हों
जब हर हरकत बेमानी हो
दो धड़कन के बीच में क्या है
कुछ ऐसी बात बताई भी
नावाकिफ़ इस शहर में मिज़ाज
जब
मन घुट-घुट कर रिसता हो
बीते दिन और दशकों से
तब
पसीने से तन भीगता हो
चारों ओर के अंधियारे से
बस इक मशाल जलाई भी
माज़ी तो माज़ी है
उसका सफ़र
ही हासिल है
एक पुराने दरख़्त को हमने
जाके कुछ बतलाई भी
दिल जब जाने पीर पराई
ये सौदा है सौदाई भी
मिज़ाज
कोविड -19 और पृथ्वी दिवस
कई हफ्तों से जिंदगी कितनी महीन और बारीक होती जा रही है ऱेगुर मिट्टी की तरह और बीच बीच में कभी कुछ अच्छी खबर बरसात के पानी की तरह उसे हौले हौले गीला करती जाती है!
एक -एक शब्द पर फ़लसफ़ा टिका है हम आम दिनों में होते तो एक पैरा को भी खूंटी पर टांगकर आगे बढ़ जाते! लिहाफ़ मे रखे शब्द भी किसी मुंतजिर के मोहताज नहीं रह गये उनके मायने पहुंच गये जैसे कोई ओढ़े लेता है चादर को समेट कर!
वक्त ही वक्त है पर ये वो वक्त नहीं !हजार आशाकायें से घिरे देश आपस में ही मन - मुटाव बढा़कर अपनी संचित ऊर्जा खर्च कर रहे हैं ! जब कि हर व्यक्ति हर देश को अपनी भूमिका उसी तरह निभानी चाहिये जैसे जो ग्लोब के ऐसे हिस्से का टुकड़ा हैं जो छोटा हिस्सा है और सीधा और सपाट लेकिन बाकी हिस्से का मरम्मत करने पर आमादा हो
पृथ्वी दिवस पर
एक -एक शब्द पर फ़लसफ़ा टिका है हम आम दिनों में होते तो एक पैरा को भी खूंटी पर टांगकर आगे बढ़ जाते! लिहाफ़ मे रखे शब्द भी किसी मुंतजिर के मोहताज नहीं रह गये उनके मायने पहुंच गये जैसे कोई ओढ़े लेता है चादर को समेट कर!
वक्त ही वक्त है पर ये वो वक्त नहीं !हजार आशाकायें से घिरे देश आपस में ही मन - मुटाव बढा़कर अपनी संचित ऊर्जा खर्च कर रहे हैं ! जब कि हर व्यक्ति हर देश को अपनी भूमिका उसी तरह निभानी चाहिये जैसे जो ग्लोब के ऐसे हिस्से का टुकड़ा हैं जो छोटा हिस्सा है और सीधा और सपाट लेकिन बाकी हिस्से का मरम्मत करने पर आमादा हो
पृथ्वी दिवस पर
Saturday, 18 April 2020
क्वारंटीन ####
एक बड़े से देश में
छुपे हुए भेष में
जीव में परजीवी ने
इस कदर कहर ढाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
वज़ीर
फिक्रमंद था
शहर-भर दंग था
परेशां हुनरमंद था
चारों तरफ सड़क पर
रास्ता ही बंद था
फासला
ही अब एक मात्र छंद था
जीव में परजीवी ने
ये कैसा सितम ढाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
शहर-भर हो गये
बस एक घेरा
खाकी वर्दी में मिलेटरी
का पहरा
कांच की खिड़कियों से
झांकता नज़र -भर
चेहरा
मिज़ाज को दिखता है, हर तरफ
अंधेरा
शहर के चौक पर हो जैसे
नदारद ही सेहरा
आहत-मुहर के बगैर भी
हर किसी ने अपने -आप को
क्वारंटीन में पाया
सुबह को चला शाम तक
ना घर आ पाया!
ये किस तरह का
शोर था
क्या हवाओं के
रूख पर जहर का
जोर था
हाय!
ये परदेस ने अपना
असली रंग दिखाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
मजबूर थे हालात
शहर में भी
गांव में भी
पैदल ही चल दिये
गांव की ओर मुड़ लिये
उन ढांढस पाती आंखो
में तसव्वुर का दिया
लिये
सोचा था
जल्द लौटेंगे तसव्वुर ए हयात में
सुबह से शाम में
कैसे,
दोनों काम निपटा लिये
जिंदगी से तसव्वुर
और मौत से हयात का
ऐसा सफ़र पाया
सुबह का चला शाम तक
ना लौट के घर आया!
बशर को लगी
आखिर किसकी नजरिया
मिलाकर खिसकाय़े इस सारे -जहां
की धुरिया
जैसे फिर से आये
गांव में कोई कनिया
सभी लोग पहुंचे
फिर गंगा, नहाये
सुबह से शाम तक
घर का रास्ता दिखाए
मिज़ाज
तकरीबऩ हर बड़े शहर से प्रवासी मजदूर के पलायन ने सूनी सड़कों पर जो कविता लिखी उनसे आत्मसात्
Subscribe to:
Posts (Atom)
####ईदी####
####ईदी#### उस देसी आम के बगीचे में हर दरख़्त का अपना नाम था ये नाम उसे उस में लगने वाले फल के रंग रोगन और आकार के कारण मिला करता था। ...
-
####ईदी#### उस देसी आम के बगीचे में हर दरख़्त का अपना नाम था ये नाम उसे उस में लगने वाले फल के रंग रोगन और आकार के कारण मिला करता था। ...
-
###थोड़ी- थोड़ी जैसी मां### उसने जैसे ही घर की दहलीज़ पार की मां रोने लगी! मां का आशीष ले आगे बढ़ा लेकिन बंधी डोर गौशाला की गाय की तरह जब...
-
####गुलअफशा in lockdown 4.0### महीनों की गर्द जमा बैरिकेडिंग के पार जब टोह लेने ...

