क्वारंटीन ####
एक बड़े से देश में
छुपे हुए भेष में
जीव में परजीवी ने
इस कदर कहर ढाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
वज़ीर
फिक्रमंद था
शहर-भर दंग था
परेशां हुनरमंद था
चारों तरफ सड़क पर
रास्ता ही बंद था
फासला
ही अब एक मात्र छंद था
जीव में परजीवी ने
ये कैसा सितम ढाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
शहर-भर हो गये
बस एक घेरा
खाकी वर्दी में मिलेटरी
का पहरा
कांच की खिड़कियों से
झांकता नज़र -भर
चेहरा
मिज़ाज को दिखता है, हर तरफ
अंधेरा
शहर के चौक पर हो जैसे
नदारद ही सेहरा
आहत-मुहर के बगैर भी
हर किसी ने अपने -आप को
क्वारंटीन में पाया
सुबह को चला शाम तक
ना घर आ पाया!
ये किस तरह का
शोर था
क्या हवाओं के
रूख पर जहर का
जोर था
हाय!
ये परदेस ने अपना
असली रंग दिखाया
सुबह का चला शाम तक
ना घर आ पाया!
मजबूर थे हालात
शहर में भी
गांव में भी
पैदल ही चल दिये
गांव की ओर मुड़ लिये
उन ढांढस पाती आंखो
में तसव्वुर का दिया
लिये
सोचा था
जल्द लौटेंगे तसव्वुर ए हयात में
सुबह से शाम में
कैसे,
दोनों काम निपटा लिये
जिंदगी से तसव्वुर
और मौत से हयात का
ऐसा सफ़र पाया
सुबह का चला शाम तक
ना लौट के घर आया!
बशर को लगी
आखिर किसकी नजरिया
मिलाकर खिसकाय़े इस सारे -जहां
की धुरिया
जैसे फिर से आये
गांव में कोई कनिया
सभी लोग पहुंचे
फिर गंगा, नहाये
सुबह से शाम तक
घर का रास्ता दिखाए
मिज़ाज
तकरीबऩ हर बड़े शहर से प्रवासी मजदूर के पलायन ने सूनी सड़कों पर जो कविता लिखी उनसे आत्मसात्
No comments:
Post a Comment