Wednesday, 29 April 2020

Gaanv ka Rashta




एक गांव पेड़ की ओट में रह गया




कुछ जबाबों के घेरे में  
एक सबाल सा रह गया!
मेरी आँखों में कुछ तो था
जिसे भांपता रह गया

तार बिजली से लंबी थी खाहिश मगर
मैं किसी मुश्क ना़फा की तरह
दौड़ता रह गया!

एक सफ़र पर चले मुककमल जहां के लिये
मेरे गांव का नाम सरकारी इमारत रह गया! 

मैंने पूछा अपने अहद से अपना मिज़ाज 
किसी कच्ची मिट्टी का घडा़ रह गया!

हर हाथ को मुमकिन न था 
मदावा ए रोजगार 
मैं शहर भर जिसे ताकता रह गया! 

कभी देखी है? 
किसी रेलगाड़ी की खिड़की से दुनिया
साथ साथ चलने का गुमां रह गया! 

मिज़ाज

1 comment:

  1. Sath chalne ka guman rah gaya .....behtareen kasak ko bayan karti daastan

    ReplyDelete

####ईदी####

####ईदी#### उस देसी आम के बगीचे में हर दरख़्त का अपना नाम था ये नाम उसे उस में लगने वाले फल के रंग रोगन और आकार के कारण मिला करता था। ...