##सिलिया##
अभी इक साल पहले की बात है यह गुड़िया के मेले में गोबर ने सिलिया को देखा था और कार्तिक आते -आते धान से खील निकलते ही गोबर ने सिलिया से गौना कर लिया! सिलिया की डोली जब तियरी गांव पहुंची तो गांव भर की औरतों ने नई कनिया के रूप -बखान से गोबर को तरबतर कर दिया! क्योंकि खेत का रकबा महदूद था और कुनबे का पेट भरने को काफी न था! इसलिए फागुन का रंग उतरने से पहले ही गोबर सिलिया को शहर ले आया! अभी ठेकेदार से एक ही महीने की पगार मिली थी कि शहर लाकडाउन में चला गया! जिस पेट को भरने की खातिर दोनों ईंट शहर में आए थे वह पेट को चाक करने पर आमादा था! ठेकेदार ने किसी तरह महीने भर के राशन का रहम दिखाया! वापसी की राह ने कनिया को जीवन भर की दुश्वारियां के मुहाने पर खड़ा कर दिया! गोबर के साथ कदम से कदम मिलाना कितना जोखिम भरा हो सकता है जब सिलिया को उन दिनों में कपड़ा लगाकर पत्थर की सड़क पर चलना कितनी जलन पैदा करता है! रास्ते में ऐसी महिलाएं सिलिया का हौसला और चाल बढ़ा देती हैं जो कुछ एक पेट में किसी जान का बोझ उठाएं और कुछ इस बोझ को अपने आंचल में भर कर बार-बार महफूज़ करती हैं! ये महिलाएं मानवता की सबसे कठिन उल्टे पांव प्रवास पर हैं! उल्टे पांव चलना कितना दुष्कर होता है जब आप साफ-साफ कुछ नहीं देख सकते! राहें, रोटी, रहम सब अनिश्चित हो! यह महिलाएं वह है जिनके कमरे में आईने नहीं होते इसलिए यह शायद ही कभी "सी" बन पायें! और शायद महरूम रह जाएं कि किसी स्याही के रंग को गुलाबी कर पाएं या किसी कैमरे के लेंस की नजर इन पर पड़े और वह चटक जाए!
लॉकडाउन के चलते भारत में अनौपचारिक क्षेत्र में 40 करोड़ लोगों की गरीबी और बढ़ जाने का खतरा है

बशर को लगी
आखिर किसकी नजरिया
आओ
मिलाकर खिसकायें इस जहां-भर
की धुरिया
जैसे फिर से आये
गांव में कोई कनिया
सभी लोग पहुंचे
फिर गंगा, नहाये
सुबह से शाम तक
घर का रास्ता दिखाए
मिज़ाज
!

No comments:
Post a Comment